Published On : Sat, Jul 6th, 2019

रद्द रही मुंबई-हावड़ा मेल्र

Advertisement

आज भी 3 घंटे की देरी से चलेगी

नागपुर: मुंबई की भारी बारिश और चक्रधरपुर रेलमंडल में रेलवे के मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ रही है. शुक्रवार को मुंबई से नहीं निकलने के कारण ट्रेन 12809 मुंबई-हावड़ा मेल शनिवार को नागपुर नहीं आ सकी. वहीं, चक्रधरपुर में ब्लाक के कारण उक्त ट्रेन को मुंबई से ही 3 घंटे की देरी से रवाना किया जायेगा. ज्ञात हो कि मुम्बई में हुई भारी बारिश के कारण कुछ गाड़ियां रद्द की गई हैं.

वहीं, रैक का अभाव होने के कारण 5 जुलाई को मुम्बई से छूटने वाली 12809 मुम्बई-हावड़ा मेल को निरस्त कर दिया था. इसके चलते यह ट्रेन शनिवार को नागपुर नहीं पहुंची. वहीं, रविवार को यह ट्रेन 3 घंटे देरी से चलाई जायेगी.
बाक्स….
उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे खड़कपुर रेल मंडल के हावड़ा-खडकपुर सेक्शन के उलुवेडिया रेलवे स्टेशन में गर्डर बदलने का कार्य 6 जुलाई की रात 10.30 बजे से 7 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक किया जाएगा. इस कारण 10 घंटे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा.

इससे 6 जुलाई को मुम्बई से चलने वाली मुम्बई- हावड़ा मेल 3 घंटे देरी से रवाना होगी. वहीं 7 जुलाई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा -मुम्बई मेल 1.15 घंटे की देरी से रवाना की जायेगी. इसके अलावा पोरबंदर से चलने वाली पोरबन्दर-सांतरागाछी एक्सप्रेस को भी 1 घंटे देरी से चलाया जायेगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.