Published On : Mon, Jun 3rd, 2019

गूगल मैपिंग में सुधार के लिए बचे केवल दो दिन, पालक कल तक कर सकते हैं आवेदन

Advertisement

नागपुर: आरटीई के द्वारा उन पालकों को राहत दी गई है, जिनके नाम दूसरी लॉटरी में आए थे. ऐसे पालकों को गूगल मैपिंग का एक अवसर दिया गया था. इसके लिए अब आखरी दो दिन बचे हुए हैं. 4 जून को आवेदन करने की अंतिम तारीख है. जिन पालकों के घर 3 किलोमीटर के दायरे में है, उनको ही यह मौका मिलेगा. लेकिन इसमें डेट ऑफ़ बर्थ, नाम और पालक अपना पता नहीं बदल सकते हैं. गूगल मैपिंग में होनेवाली परेशानी को लेकर आरटीई एक्शन कमेटी के पास कई पालकों की शिकायत आयी थी. जिसको देखते हुए कमेटी के अध्यक्ष शाहिद शरीफ की ओर से शिक्षाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था. जिसका संज्ञान लेकर अधिकारी की ओर से यह निर्णय लिया गया. इस निर्णय से सैकड़ों पालकों को राहत मिली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.