Published On : Sat, Oct 11th, 2014

आईसीएआई भवन में कैंपस ओरिएंटेशन और प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

CA

हाल ही में आईसीएआई की नागपुर शाखा द्वारा आईसीएआई भवन, धंतोली, नागपुर में नए चार्टर्डएकाउंटेंट्स के लिए कैम्पस ओरिएंटेशन और प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उद्घाटनसमारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआई की केंद्रीय परिषद् के सदस्य और आईसीएआई की कमिटी फॉर मेम्बर्स इन इंडस्ट्री (सीएमएमआई) के अध्यक्ष, सीए तरुण घिया ने बोलते हुए कहा की नए सदस्यों को खुद को ज्ञान के साथ अद्यतन रखना चाहिए और जल्द से जल्द कामकाजी प्रारूप को समझ लेना चाहिए. उन्होंने सदस्यों को संगठन में वरिष्ठ सहयोगी के अनुभव से सीखने की सलाह दी. उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी से मेहनत और समर्पण के पहले पांच वर्ष उन्हें भविष्य में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के मौजूदा दौर के बावजूद हमारे कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने एकअच्छी भागीदारी की है और सदस्यों को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए.

आईसीएआई की नागपुर शाखा अध्यक्ष सीए अश्विनी अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण कहा की सीए कोर्स का तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण नए सीए में ज्ञान, कौशल और योग्यता के सही संयोजन की नींव का मजबूत आधार है. उन्होंने नए सदस्यों से आग्रह किया की वे केवल वेतन पैकेज को ना ध्यान में रखते हुए जिस भी व्यावसायिक प्रतिषठान में काम करे उस के प्रति वफादार और समर्पित रहे. उन्होंने भविष्य में पेशेवर और व्यक्तिगत विकास की संभावनाओ की ध्यान में रखते हुए सही विकल्प को चुनने की सलाह दी. उन्होंने अर्थव्यवस्था के मौजूदा घटनाक्रम के साथ खुद को अद्यतन रखने के लिए नए सदस्यों को सलाह दी. उन्होंने बताया की कराधान और वित्त के क्षेत्र में उन्हें एक कामयाब शुरुवात देने के लिए इस तरह के भर्ती कार्यक्रम आईसीएआई द्वारा वर्ष में दो बार आयोजन किया जाता है. उन्होंने नए सदस्यों को उनके भावी प्रयासों में नागपुर शाखा से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

छेत्रीय परिषद् के वाइस चेयरमैन सीए जुल्फेश शाह ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा की इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा नागपुर शाखा में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम उद्योग में जाने के इच्छुक सदस्यों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है. उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम ना केवल कॉरपोरेट सेक्टर को एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में पेशेवर सीए के विवरण स्कैन कर उनका साक्षात्कार लेने और उपयुक्त सदस्य को अपने संगठन भर्ती करने अवसर प्रदान करता है बल्कि युवापेशेवरों को पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों की संभावना का पता लगाने में भी मदद करता है. उन्होंने नए सदस्यों एक ही संघटन में लम्बे समय तक करने की सलाह दी जिस से की उन्हें अधिकाधिक अनुभव मिल सके और लंबी अवधि में उन्हें उचित तरीके से सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद मिले.उन्होंने नए सदस्यों को भविष्य के उपक्रम में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

सुश्री आशा अग्रवाल, आयकर आयुक्त, सीए जे.एस. ओबेरॉय, सदस्य, आईसीएआई CMII टास्क फोर्स, सीए आनंद औरंगाबादकर, निदेशक इन्फोस्पेक्ट्रुम इंडिया प्रा. लिमिटेड, सीए आशुतोष गुप्ता, बीएचईएल,सीए रामभातला मुरलीधर, कार्यकारी निदेशक (वित्त) सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड औरसीए संजय कोठारी कैम्पस ओरिएंटेशन कार्यक्रम के वक्ता थे.

Advertisement

उपअध्यक्ष सीए कीर्ति अग्रवाल ने कार्यक्रम का सयोंजन किया और सचिव सीए स्वप्निल घाटे नेधन्यवाद का औपचारिक प्रस्ताव पेश किया.

इस अवसर पर सीए स्वप्निल अग्रवाल, सीए सुरेन दुरागकर, सीए किरीट कल्याणी, सीए अमित अग्रवाल,सीए अमित राजा और 70 से अधिक युवा पेशेवर प्रमुखता से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.