Published On : Fri, Feb 27th, 2015

भद्रावती : पुल के निचे गिरने से ऊंट की मौत

Advertisement


पिरली की घटना

अब तक 8 से 10 जानवरों की मौत

Camel falling down
भद्रावती (चंद्रपुर)। पिरली के पुल के निचे एक ऊंट गिरने की घटना घटी. इस घटना घटना में ऊंट की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार 26 फ़रवरी की शाम तालुका के पिरली में घटी. पल की चौड़ाई कम होने से अब तक 8 से 10 जानवरों की पुल से गिरने से मौत हो चुकी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरली के पुल से ऊंट और भेड़ो का झुंड जा रहा था. ऊंट के पीठ पर बोझ था. वो किनारे से जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से ऊंट हडबडाया और उसका पैर फिसलने से वह पुल के निचे जा गिरा. निचे पत्थर होने से वह गंभीर जख्मी हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर इकोप्रो के तालुका अध्यक्ष संदीप जीवने, संतोष रामटेके, अभय लिहिनकर, किशोर खंडालकर, महादेव कोल्हे पहुंचे तथा ऊंट को बचाने का प्रयास किया. लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई.

Camel falling down  (2)
उक्त पुल की चौडाई और पुल की किनारे पर पिलर नही होने से ग्रामस्थ देवराव आसुरकर की 1 गाय, सागर मानकर की 2 गाय, बबन मडावी का एक बैल, गणपत डाखरे का एक बैल, महादेव काकडे की 1 गाय की  पुल के निचे गिरने से मौत हो चुकी है. इसी प्रकार विलास आत्राम का पुल से गिरने से हाथ टूट गया था. वहीं गोसाई पोरटकर भी पुल के निचे गिरे थे. इस पुल की ओर लोकनिर्माण विभाग की अनदेखी हो रही है. पुल के किनारे पर तुरंत पिलर निर्माण किए जाए ऐसी मांग पिरली वासियों ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.