Published On : Wed, Mar 21st, 2018

फेसबुक का डेटा हो रहा लीक, इसमें शामिल कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका का CEO निलंबित

Advertisement


नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी को कथि‍त तौर पर चुनाव के दौरान ट्रंप को जिताने में सहयोग और विरोधी की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

एएनआई के मुताबिक, इस मामले में ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) को निलंबित कर दिया है।

वहीं व्हाट्स एप के को-फाउंडर का कहना है कि ये समय फेसबुक अकांउट डिलीट करने का है। बता दें कि फेसबुक ने व्हाट्सएप का टेक-ओवर किया था।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ब्रिटेन के अखबार गार्जियन द्वारा किए गए एक स्ट‍िंग ऑपरेशन से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के गंदे खेल का खुलासा हुआ है। कंपनी ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा को अवैध तरीके से हासिल किया और इनकी मदद से डोनाल्ड ट्रंप को जिताने के लिए काम किया। हालांकि कंपनी इस आरोप से इनकार कर रही है।

इन अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अमेरिका के अलावा भारत, नाइजीरिया, केन्या, चेक रिपब्लिक और अर्जेंटीना जैसे दुनिया के कई देशों के 200 से ज्यादा चुनावों के लिए काम किया है। इस बीच फेसबुक ने मामले की जांच शुरू की है और कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका को अपने प्लेटफॉर्म पर आने से फिलहाल रोक दिया है।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges