Published On : Wed, Feb 13th, 2019

CAG रिपोर्ट: राफेल डील UPA से सस्ती, 9% का मोदी सरकार का दावा खारिज

Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राफेल पर रण तेज होता जा रहा है. बुधवार को संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है, ऐसे में विपक्ष के उठ रहे सवालों के बीच मोदी सरकार आज लोकसभा में राफेल विमान सौदे पर कैग (CAG) रिपोर्ट को लोकसभा में पेश कर सकती है. लोकसभा से पहले सरकार ने राज्यसभा में CAG रिपोर्ट को पेश किया है. केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन ने इस डील को पेश किया.

राज्यसभा में पेश CAG रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार ने जो राफेल विमान की डील की है, वह सस्ती है. रिपोर्ट के अनुसार, राफेल डील 2.86 फीसदी सस्ती है. हालांकि, बिल्कुर तैयार अवस्था में राफेल की कीमत UPA सरकार के जितनी ही है. हालांकि, रिपोर्ट में विमान के दाम नहीं बताए गए हैं. CAG की रिपोर्ट से मोदी सरकार का वो दावा भी खारिज होता है, जिसमें कहा गया था कि मोदी सरकार ने राफेल विमान 9 फीसदी सस्ता खरीदे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने इस डील में चोरी की है, जबकि बीजेपी और केंद्र सरकार इस डील को पाक साफ बताने में जुटी है. अब आज आ रही कैग रिपोर्ट पर सभी की नजरें हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.