Published On : Mon, Dec 17th, 2018

केबल ऑपरेटरो ने ट्राई केनियम रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा

Advertisement

कहा नए नियम लागू होने से केबल उपभोक्ताओं को 900 रुपए अदा करना पड़ेगा

कामठी: आगामी एक जनवरी से केबल टीवी देखना उपभोक्ताओं को काफी महंगा पड़ने वाला है. यह दावा केबल ऑपरेटरों ने ट्राई के आदेशों को रद्द करने की मांग को लेकर दिए ज्ञापन के जरिए किया है.

ऑपरेटरों ने कहा कि वर्तमान में जितने चैनल 200 से 250 रुपए में देख रहे हैं वही चैनल देखने के लिए नए नियमों के तहत 900 से हजार रुपए में पड़ेगा. जहां एक ओर ट्राई द्वारा लागू किए जा रहे नियम के कारण उपभोक्ताओं का तो नुकसान हो रहा है वहीं केबल ऑपरेटरों पर भी बेरोजगार होने की संभावना है. इन विषय को लेकर कामठी कन्हान मनसर रामटेक मौदा कुही का केबल ऑपरेटरों का एक शिष्टमंडल केन्द्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सुलेखा कुम्भारे से मिल कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया.

ज्ञापन मे कहा गया है कि एक जनवरी 19 से मौजूदा केन्द्र सरकार की ट्राई ने एम आर पी नियमानुसार चैनल की कीमत निर्धारित कर केबल टीवी के चैनल देने का आदेश जारी किया है. इस नियम के अनुसार 100 फ्री टू एअर चैनल के 130 रुपए केबल उपभोक्ताओं से लेना है. इस फ्री टू एयर चैनल में से तमाम चर्चित मनोरंजन के चैनल को अलग कर सभी चैनलों का अलग अलग एम आर पी जारी कर रुपए लेने का आदेश दिया है. भविष्य मे पड़ने वाले उपभोक्ताओं व केबल ऑपरेटरों के बोझ और बेरोजगारी की और सरकार का ध्यान दिलाने के लिए केबल ऑपरेटरों ने सुलेखाताई कुम्भारे को एक ज्ञापन दिया गया और मांग की गई की इस कानून को रद्द कर वर्तमान मे जारी नियम ही लागू करे.

Advertisement

ज्ञापन देने मे अजय कदम , विलास सार्वे , आशीष मेश्राम , अजय सचदेवा , रवी तामसेतवार , वाजिद अली , विलास चिलकेवार , सिध्दार्थ रंगारी , राजेंद्र कश्यप , दिलिप शेंडे , अजय मेश्राम , नागसेन सुखदेवे , योगेश , रोहित कनौजिया , अतुल तांबे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.