Published On : Mon, Sep 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 2 अक्टूबर को

Advertisement

‘एक शाम – महाराजा अग्रसेन के नाम’ कवि सुरेश भट्ट सभागृह में भव्य आयोजन : महा अग्रलीला दर्शन के साथ शपथ ग्रहण समारोह भी

नागपुर. तीस लाख से अधिक अग्रवालों के संगठन महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन के नागपुर जिला संगठन द्वारा अग्रवंश के जनक, सत्य, अहिंसा, समता – समाजवाद के प्रखर प्रणेता महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में आगामी 2 अक्टूबर 2022, रविवार को संध्या 6-30 से कवि सुरेश भट्ट सभागृह, रेशमबाग, में ‘एक शाम – महाराजा अग्रसेन के नाम’ संध्या का आयोजन किया गया है. इस संध्या को महाराजा अग्रसेन के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित एक भव्य नाटिका का मंचन किया जायेगा जिसे ‘महा अग्रलीला दर्शन’ नाम दिया गया है.

विदर्भ में नागपुर में पहलीबार मुम्बई के थियेटर जगत के प्रसिद्ध निर्देशक श्री प्रदीप गुप्ता की 40 से अधिक कलाकारों की टीम द्वारा यह शानदार एवं दर्शनीय प्रस्तुति दी जायेगी. श्री योगेश अग्रवाल (रायपुर) इसके निर्माता हैं. भारत के पचास से अधिक स्थानों पर अग्रनाटिका मंचस्थ हो चुकी है और सर्वत्र इसकी सराहना हुई है.

यह आयोजन सभी के लिये निशुल्क रहेगा जिसके लिये निमंत्रण पत्रिका और प्रवेशपत्र जारी किये जायेंगे. ‘एक शाम – महाराजा अग्रसेन के नाम’ के अवसर पर ही महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन नवगठित नागपुर जिला टीम का पदारोहण समारोह भी होगा. संयोग से २ अक्टूबर को ही महाराजा अग्रसेन के ही सिद्धांतों का अनुसरण करते हुये देश को आजादी दिलानेवाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा महान प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है.

Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष के निमित्त स्वतंत्रता आंदोलन के समस्त अमर सेनानियों को वंदन-अभिवादन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. ‘एक शाम – महाराजा अग्रसेन के नाम’ समारोह का उद्घाटन अ. भा. अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद डा. सुशीलकुमार गुप्ता करेंगे. संगठन के चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल मुख्य अतिथी होंगे. प्रख्यात पत्रकार तथा वक्ता डा. वेदप्रताप वैदिक मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे.

स्व. प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्रीजी के पुत्र श्री सुनील शास्त्री, वेस्टर्न कोल फील्ड लि. के अध्यक्ष श्री मनोजकुमार, श्री अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष श्री शिवकिशन अग्रवाल (हल्दीराम), श्री अग्रसेन मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय मानव विकास संस्था के अध्यक्ष एड. बी. जे अग्रवाल विशेष अतिथि रहेंगे. महाराष्ट्र सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विजयकुमार चौधरी समारोह की अध्यक्षता करेंगे. प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमाकांत खेतान, महामंत्री श्री कैलाशचंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

महासम्मेलन के नागपुर विभाग अध्यक्ष कैलाशचंद्र रूंगटा तथा महामंत्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने सभी अग्रवाल तथा वैश्य समाज के परिवारों को `एक शाम : महाराजा अग्रसेन के नाम’ समारोह में सभी सपरिवार उपस्थित रहने का आह्वान किया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला अध्यक्ष- श्री संदीप बीजे अग्रवाल, उपाध्यक्ष- श्री जगदीश बिशंभर खेतान तथा श्री विशव (विक्की) लालचंद गर्ग, कोषाध्यक्ष- श्री अशोक रामारिछपाल अग्रवाल(बहादुर), महामंत्री श्री अभय पुरुषोत्तम अग्रवाल, उप महामंत्री श्री गिरिश गुलाबचंद लिलडिया, श्रीमती अनीता अमित अग्रवाल, श्रीमती कविता शशिकांत सिंघानिया, को-ओर्डिनेटर- श्री राजेश श्यामसुन्दर अग्रवाल (अग्रवाल मेर्रिज ब्यूरो) कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री गोपीकृष्ण टीबड़ा, प्रल्हाद श्रीराम अग्रवाल (कानोडिया), संजय संतोष गुप्ता, अनिल श्यामसुंदर अग्रवाल, विजय सत्यनारायण लोहिया, शैलेन्द्र सुरेश अग्रवाल, सीए विवेक राजकुमार खेमुका, अजय विजय जैन, सचिन मनोहरलाल अग्रवाल, गजाधर हरिप्रसाद मेहाडिया, रमेश बोधनलाल अग्रवाल, विजय रा्मेश्वर अग्रवाल, विनोद बंसीलाल अग्रवाल, सीए अशोक रविदत्त अग्रवाल (कामठी), सीए शंभूद्याल नंदकिशोर टेकडीवाल, मनीष राजकुमार जैन, श्रीमती ज्योति संदीप अग्रवाल, श्रीमती नम्रता मुकेश लिलाडिया,श्रीमती दिप्ती संदीप अग्रवाल, श्रीमती सविता दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, श्रीमती रजनी संजीव अग्रवाल, श्रीमती दीपा सचिन अग्रवाल, श्रीमती अंजू राजेश अग्रवाल आदि कार्यरत हैं. इनके माध्यम से तथा विशेष स्थानों से कार्यक्रम के प्रवेशपत्र जल्दी ही जारी किये जायेंगे. आयोजन में राष्ट्रीय मानव विकास संस्था भी सहभागी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.