Published On : Wed, Mar 18th, 2020

व्यापारी, किसान और श्रमिक कोरोना वायरस से सचेत रहे— राजेश भुसारी

Advertisement

नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति सचिव भुसारी ने व्यापारियों की सभा मे किया आव्हान।

नागपुर: आज मंगलवार को नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव राजेश भुसारी ने कृषि उत्पन्न बाजार समिति कलमना स्थित सभी मार्किट के एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महाराष्ट्र शासन के निर्देश पर कलमना स्थित सभागृह में सयुंक्त सभा बुलाई जिसमे कोरोना वायरस के प्रकोप से सभी व्यापारियों और किसानों सहित लेबर सभी श्रमिक बचने की सलाह दी और अपना व्यापार सुरक्षित होकर करने की सलाह दी।

सभा मे दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी।।ऐ पी एम सी के पूर्व संचालक राजेश छाबरानी ,अतुल सेनाड, धान्य बाजार के गोपाल कलमकर, सब्जी बाजार के दिलीप गौर, आलू कांदा मार्किट के अफजल सेठ, अमोल गुलवाड़े,फ्रूट मार्किट के तसलीम भाई, मिर्ची मार्किट के कन्हैयालाल चावला, अन्य कई बाजारों से पदाधिकारी सम्मिलित हुए।।न्यू ग्रेन मार्किट के सचिव प्रताप मोटवानी ने राजेश भुसारी से आग्रह किया कि पूरे मार्किट में सफाई पर पूरी तरह ध्यान दे।।गंदगी वाले क्षेत्रों पर फिनाइल, और गंदगी वाले क्षेत्रों में सफाई करवाये , कलमना मार्किट में सभी कर्मचारियो और कार्य करनवालो को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण करे। ताकि बाहर से आने वाले व्यापारियो और किसानों को सुरक्षा मिल सके।

राजेश छाबरानी ने और अतुल सेनाड ने भी मार्केट परिसर में कोरोना वायरस से बचाव हेतु हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया।।सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में सचिव राजेश भुसारी को ज्ञापन दिया।।भुसारी ने पूरा आश्वासन दिया और व्यापारियो को कोरोना वायरस से सचेत होकर व्यापार करने की अपील कीऔर कहा कि वह किसी एजेंसी को मार्किट के साफ सफाई हेतु कार्य देंगे।

Advertisement

व्यापारियो को भी खतरनाक वायरस से बचकर व्यापार करने को कहा।।अंत मे सभी व्यापारियो की तरफ से प्रताप मोटवानी ने आभार प्रकट कर व्यापारियो से मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने तथा हाथ नही मिलाने और भीड़ वाली जगहों से बचने को कहा।।सभा मे कृषि उत्पन बाजार समिति के सुधीर मड़ावी, आर टी राउत तथा सभी असोसिएशन के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।अन्य बाजारों से अवदेश कुमार शुक्ला, दीपक संचेती ,पंडरी मुंडले,रामदास गजपूरे ,कल्लुभाई ,विनोद लोखंडे शफी शेख उपस्तिथ थे।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.