Published On : Wed, Feb 28th, 2018

महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले के आरोपी जिगर ठक्कर ने गोली मारकर आत्महत्या की

Advertisement

मुंबई:महाराष्ट्र के गोसीखुर्द सिंचाई घोटाले में आरोपी उद्योगपति जिगर प्रवीण ठक्कर (41) ने मरीन ड्राइव के नरीमन पॉइंट सिरे पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल हालत में जिगर को एनसीपीए के सामने से जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि गोसीखुर्द सिंचाई घोटाले में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से 12 लोगों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट में उनका भी नाम था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम 7 बजे के करीब हुई। ठक्कर अपने ड्राइवर के साथ चेंबूर आए थे। उनकी गाड़ी होटेल मरीन प्लाजा के सामने खड़ी थी। ठक्कर पिछली सीट पर बैठे थे। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी से जाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी से उतरा ठक्कर ने अपने सिर में गोली मार ली।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोली की आवाज सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। बिना समय गंवाए वह गाड़ी लेकर एक निजी अस्पताल ले गया। बताया जाता है कि उसे सरकारी जीटी अस्पताल जाने के लिए कहा गया। जीटी अस्पताल पहुंचने पर ठक्कर को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने ठक्कर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और कार जब्त कर ली है। अफसर ने बताया कि रिवॉल्वर को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मरीन ड्राइव पुलिस को जीटी अस्पताल ने सूचित कर दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया है। ड्राइवर का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। ठक्कर का परिवार भी अस्पताल पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.