Published On : Mon, Apr 20th, 2020

रोजाना किया जा रहा बसों को सैनेटाइज

Advertisement

– जिलाप्रशासन के निर्देशों का पालन कर रही हंसा समूह


नागपुर – चाइनीज वाइरस जिसे कोरोना कहा जा रहा,यह दिनों दिन देश के बड़े शहरों में अपने हाथ-पांव फैलता जा रहा। इससे बचाव के लिए स्थानीय जिला और मनपा प्रशासन से शहर सह जिले को सैनिटाइज करने का कड़क निर्देश सभी सरकारी-गैर सरकारी महकमों को दिया।इस क्रम में नगर की प्रसिध्द परिवहन सेवा मुहैय्या करवाने वाली कंपनी हंसा समूह रोजाना अपने सभी बसों को एक बार सेनेटाइज करवा रही।

समूह के संस्थापक दिलीप भाई छाजेड़ व संचालक आदित छाजेड़ के सकारात्मक निर्देश पर समूह के सीईओ पारिख पिछले माह के अंतिम सप्ताह से रोजाना दिन में एक दफे रोजाना चलने और कोरोना वाइरस के कारण थमी बसों को सैनिटाइज करवा रहे। समूह की सैकड़ों बसें सिर्फ जिले के इंड्रस्ट्रियल और मनपा के अधिनस्त परिवहन सेवा के तहत चल रही।इन बसों को जिलाधिकारी व मनपायुक्त के निर्देश पर रोज सेनेटाइज किया जा रहा ताकि ये बसें कोरोना वाइरस के चपेट में न आने पाए।

पारिख ने आगे जानकारी दी कि अमूमन उनके समूह की सभी बसें रोजाना यात्री और विभिन्न कंपनियों के कर्मियों के लिए सेवारत हैं, इसलिए विशेषकर ध्यान दिया जा रहा।समूह की अन्य शहरों में बसें भी इससे पहले से रोजाना सेनेटाइज कर दौड़ाई जा रही थी।

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि जल्द ही यह समूह अपने बसों में नया सिस्टम स्थापित कर रहा,वह यह कि भविष्य में इनकी बसों में प्रवेश करते ही ऑटोमेटिक सैनेटाइज हो जाएंगे। जिसका प्रयोग जल्द ही देखने को मिल सकता हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.