Published On : Mon, Jul 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

इंदौर से पुणे जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 की मौत

Advertisement

15 लोग बचाए गए

मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खरगोन और धार जिले की सीमा पर 55 यात्रियों से बस नर्मदा नदी में गिर गई. दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल पर हुई. महाराष्ट्र रोडवेज की यह यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी. सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं.

एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि 13 शव बाहर निकाल लिए गए हैं जबकि 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. बचाए गए लोगों में से 5-7 लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू में बचाए गए लोगों ने बताया कि पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस सीधे नदी में न गिरकर चट्टान पर गिरी, जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई.

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे में बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए और कुछ लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर निकले तो वहीं कई फंसे रह गए. बस में करीब 55 लोग सवार थे. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे बचावकर्मी बस में फंसे और नदी में बहे लोगों की तलाश में जुट गए हैं.

Advertisement

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र रोडवेज की इस बस में इंदौर से 10-12 लोग सवार हुए थे. संभवत: स्टीरयिंग फेल होने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी. अब तक बस में सवार 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

निरंतर संपर्क में हूं: CM
इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं. CM शिवराज ने ट्वीट में लिखा है, ”खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” CM ने आगे बताया, ”दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है. बस को निकाल लिया गया है. खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.