Published On : Sat, Apr 11th, 2015

मलकापुर : बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 गंभीर, 8 जख्मी

Advertisement

Truck bus accident  (3)
मलकपुर (बुलढाणा)। राष्ट्रिय महामार्ग क्र.6 पर रसोया कंपनी के समीप एसटी बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बस में सवार 3 यात्री गंभीर घायल तथा 8 यात्री जख्मी हो गए. यह घटना शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे के करीब घटी.

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रिय महामार्ग क्र.6 पर रसोया कंपनी के समीप मलकापुर की ओर जा रही मलकापुर-बरहानपुर एसटी बस क्र. एम.एच. 14 बीटी 2700 ने मलकापुर की ओर जा रहे ट्रक क्र. के.ए. 28 बी. 6609 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बस में सवार यात्री शेलगाव बाजार निवासी सुगदेव निवृत्ति खर्चे (70), बाभंदा-धामणगांव बेढ़ निवासी बशिराबी शे. अनवर (53), पारपेठ मलकपुर निवासी मोतीखान कादरखान (66), अलफ़ाज़ खान समीरखान (18) बरहानपुर निवासी सबुरनबी (58) तथा मुक्ताईनगर निवासी अलकाबाई सुधारकर काले (66), अलकाबाई युवराज काले (40), सुनीता सुभाष काले (36), ज्योत्सना धनराज काले (19), धनराज काले (56), बेबीबाई धनराज पालवे (45) जख्मी हुए है. इसमें से 3 यात्री गंभीर रूप से घायल है. जख्मियों को उपजिला रूग्णालय में भर्ती किया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. इस वजह से इस मार्ग पर यातायात रुक गई थी. भाग्य से इस घटना में किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई. दुर्घटना हुई बस के आदि यात्रियों को अन्य एसटी बस से मलकापुर बस डेपो में पहुंचाया गया.

Truck bus accident  (1)
Truck bus accident  (2)

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges