Published On : Wed, Apr 10th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 40 कर्मचारियों को ले जा रही बस खदान में गिरी, 12 की मौत

Advertisement

दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिरी है।

घायलों का तत्काल घटनास्थल पर उपचार शुरू
खदान से निकाले गए घायलों का तत्काल वहीं पर उपचार शुरू कर दिया गया है। कुछ लोग बस के नीचे दबे हैं। खबर लिखे जाने तक बचाव दल ने कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है।

यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुम्हारी, भिलाई 3 और रायपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है।

Advertisement

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें- सीएम
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.