Published On : Sun, Sep 8th, 2019

सिटी आ रही टैवल्स जलकर खाक -बाल-बाल बचे 29 यात्री

Advertisement

नागपुर: पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रामवाड़ी आक्ट्राय नाका के पास पुणे से सिटी आ रही चलती ट्रैवल्स में आग लग गई. करीब रात 10.30 बजे हुई इस घटना में पूरी बस चलकर खाक हो गई. चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई और धूं-धूं कर जलने लगी.

गनीमत रही कि यात्रियों को समय रहते सही सलामत बाहर निकाल लिया गया. कोई अनहोनी नहीं हुई औऱ एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का शिकार होने से 29 यात्री बाल-बाल बच गए.

बस पुणे से रवाना होकर अहमदनगर हाईवे से सिटी आ रही थी. अचानक सड़क पर रामवाड़ी नाका के पास उसमें भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी के बीच यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया. लेकिन उनका सामान बस से नहीं निकाल सके, जो अंदर ही जलकर खाक हो गया.

घटना के बाद कुछ देर के लिए दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी गई. सभी वाहनों को बस से दूर ही रोक दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और यात्रियों को बस से निकाल कर दूर रखा गया. बस में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. लेकिन आशंका है कि शार्टसर्किट या गर्मी की वजह से बस में आग लगी होगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.