Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

स्टील फैक्टरी में चोरों ने लगाई सेंध

Advertisement
burglary

Representational Pic

नागपुर: मौदा थानांतर्गत कडोली परिसर में स्थित एक स्टील फैक्टरी में सेंध लगाकर चोरों ने करीब 2 लाख रुपये का नुकसान किया और ट्रांसफार्मर से 90,000 रुपये की क्वाइल चोरी कर ली. पुलिस ने बजरिया निवासी प्रदीप देवरणकर (56) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

प्रदीप कडोली में प्रशांत पालांदूरकर द्वारा संचालित हिमगिरी इस्पात कम्पनी में सुपरवाइजर हैं. 29 सितंबर की रात वह अपना काम निपटाकर घर चले गए. फैक्टरी में विनोद पाठेकर और तुलसीराम शेंडे नामक 2 चौकीदार तैनात थे.

देर रात चोरों ने पिछली तरफ की कंपाउंड वॉल पर सीढ़ी लगाकर फैक्टरी में प्रवेश किया. वहां लगाए गए ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ की. आइल और अन्य पुर्जों सहित 2 लाख रुपये का नुकसान किया. ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर की 3 क्वाइल चोरी कर लीं, जिनकी कीमत 90,000 रुपये बताई गई.

रविवार को किसी काम से प्रदीप फैक्टरी में पहुंचे तो घटना का पता चला. उन्होंने मामले की शिकायत मौदा पुलिस से की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. परिसर में तैनात चौकीदारों से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.