Published On : Sun, Mar 21st, 2021

कपिलनगर में चोरों ने लगाई 44.5 हज़ार की सेंध

Advertisement

नागपुर: घर पर ताला लगाकर बाहर जाना एक परिवार को महंगा पड़ा. अज्ञात चोरों ने उस घर में सेंध लगाकर 44500 रुपए कुल मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगद चुरा लिए. पुलिस ने 40 वर्षीय सरोज दिलीप टेंभुर्णे के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. वह एनआयटी क्वार्टर, कपिलनगर की निवासी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 से 20 मार्च के बीच टेंभुर्णे परिवार के सदस्य अपने घर पर ताला लगाकर भंडारा गए हुए थे. इस दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाज़े का ताला तोड़कर घर में घुस गए.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने अलमारी से सोने और चांदी के आभूषण और 15,000 रुपए नगद चुरा लिए. भंडारा से लौटने के पश्चात टेंभुर्णे परिवार को चोरी के बारे में पता चला. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रकिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.