Published On : Thu, Jul 16th, 2015

बुलढाणा (खामगांव) : टाटा मैजिक व मेटाडोर में भिड़ंत

Advertisement


2 की मौत, 5 जख्मी
 
खामगांव (बुलढाणा)।
यहां के महामार्ग के नांदुरा – मलकापुर परिसर के यात्रियों को ले जा रहे टाटा मैजिक और 407 में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस घटना में 2 की मौत और 5 जख्मी हो गए. यह घटना गुरुवार 16 जुलाई की सुबह घटी. वडनेर निवासी शे. नईम शे. अशरफ (60) तथा नांदुरा निवासी मलंग खान रहेमान खान (50) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महामार्ग के नांदुरा – मलकापुर परिसर में टाटा मैजिक क्र. एम.एच. 28 आर -3086 यात्री लेकर नांदुरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान गाडी का पल्ला टूटने से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और गाडी विरुद्ध दिशा से आ रही 407 मेटाडोर क्र. एम.एच. 04-8706 से भिड गई. इस घटना में शे. नईम व मलंग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 यात्री जख्मी हो गए. जख्मियों को यहां के सामन्य अस्पताल में भर्ती किया गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.