Published On : Fri, Jul 5th, 2019

बजट 2019: जानें बजट क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

नई दिल्ली:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर दिया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की।

इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने दोनों पर एक रुपये की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल एक रुपये महंगे हो जाएंगे। साथ ही सरकार ने सोने के इंपोर्ट पर ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 12.5 प्रतिशत किया है और सोने के आयात शुल्क पर 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

इनकी किमते बढी
————————–
बजट में पेट्रोल, डीजल और सोने के साथ आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्क बढ़ाया है। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स सिंथेटिर रबर, पीवीसी और टाइल्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, तंबाकू उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाया गया है, जिसके बाद उनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषणों पर भी लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं बजट 2019 में ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस उत्पाद, मूल धातु के फिटिंग्स, फ्रेम और सामान, एयर कंडीशनर, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

ये हुए सस्ते

Advertisement

इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर जीएसटी की दरों को घटा कर 12 से 5 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने में लिये गए लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। साथ ही बजट में होम लोन सस्ते होंगे। सरकार 45 लाख तक के घर पर साढ़े तीन लाख रुपये की छूट देगी।

वहीं साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, डिटरजेंट वाशिंग पाउडर, बिजली का घरेलू सामानों पंखे, लैम्प, ब्रीफकेस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के अलावा गद्दा, बिस्तर, चश्मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्ता, मियोनीज, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागों की कीमतों में कटौती की गई है, जिसके बाद इन्हें खरीदना और सस्ता हो

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.