Published On : Thu, Feb 1st, 2018

बजट 2018: मोदी सरकार का स्वास्थ्य पर मास्टरस्ट्रोक- गरीबों को 5 लाख का बीमा

Advertisement

jaitley-health
नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2018-19 का बजट पेश कर दिया है. एनडीए सरकार ने इस बजट में स्वास्थ्य पर मास्टरस्ट्रोक खेला है. देश की बड़ी आबादी मेडिकल खर्च और बीमारियों के बोझ तले दबी हुई है. इसी बात को समझते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर पिटारा खोल दिया है. सरकार 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की राशि अस्पतालों में इलाज के लिए उपलब्ध कराएगी.

देश में 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इन्हें मौजूदा जिला अस्पतालओं को अपग्रेड कर तैयार किया जाएगा. सरकार ने स्वास्थ्य पर 1200 करोड़ रुपये का बजट रखा है. 10 करोड़ गरीब परिवारों में हर साल हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक की मेडिकल सहायता का ऐलान दुनिया में सबसे बड़ा सरकार द्वारा फंड किया गया प्रोग्राम होगा.

सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 6 करोड़ शौचालयों का निर्माण भी कराएगी. जेटली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य 2 करोड़ टॉयलेट और बनाने की है. वहीं टीबी के मरीजों को हर महीने 500 रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges