Published On : Thu, Sep 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी बसपा !

Advertisement

– संदीप तजने : नागपुर से शुरू

नागपुर – भाजपा ने नागपुर समेत राज्य में काफी भ्रष्टाचार किया है और बसपा इनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने जा रही है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने और महाराष्ट्र प्रभारी प्रमोद रैना ने आज बुधवार को रवि भवन में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसकी शुरुआत नागपुर से होगी.

ताजने ने कहा, भाजपा दो दशक से नागपुर मनपा में सत्ता में है। मुख्यमंत्री भाजपा से थे,अब भी वे भाजपा के उपमुख्यमंत्री हैं.

देखने में आया है कि विकास के नाम पर सिर्फ पैसा खर्च किया गया है। भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी, हर वार्ड में पोल खोल कार्यक्रम होंगे।राजनीतिक नेताओं पर आरोप लगते रहते हैं,मुझ पर भी लग चुके हैं. ताजने ने यह भी पूछा कि आरोप लगाने वाले पार्टी कार्यकर्ता अब कहां हैं। राज्य में पिछड़े वर्गों पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक जैसी हैं। इस अवसर पर राज्य महासचिव नागोराव जयकर, जितेंद्र घोडेस्वर और अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

प्रदेश में अपने दम पर चुनाव
पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे. अधिक से अधिक स्थानों पर महापौर बसपा का हो प्रयास किया जाएगा। पार्टी अपने दम पर यह चुनाव लड़ेगी। दो, तीन पक्षों ने संपर्क किया है और इसकी जानकारी सुप्रीमो मायावती को दी गई है.
ताजने ने कहा कि उनके सुझाव के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए 100 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को नागपुर में कैंप किया जाएगा और कैडर कैंप लगाया जाएगा.

गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक
गुरुवार को सुबह 11 बजे विदर्भ हिंदी मोरभवन में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया है. क्षेत्रीय प्रभारी डाॅ. अशोक सिद्धार्थ मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान चौक से सभा स्थल तक एक भव्य रैली निकाली जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.