Published On : Mon, Feb 19th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

मायावती ने फिर से ना कह दिया, कांग्रेस के ऑफर पर BSP चीफ का आया जवाब

Advertisement

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं, लेकिन विपक्षी दलों का गठबंधन बिखर गया है. कई नेताओं की ओर से बार-बार कोशिश की जा रही हैं कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी INDIA ब्लॉक में शामिल हो जाए. इसको लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर क्लीयर कर दिया है कि वो विपक्षी खेमे के गठबंधन में शामिल नहीं होंगी..

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया कि बीएसपी का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है और इसको लेकर कई बार स्पष्ट घोषणा भी कर दी गई है, लेकिन बार-बार अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है. बहुजन पार्टी अपने बलबूते पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और पार्टी का ये फैसला अटल है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि लोगों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है.

मायावती ने क्या घोषणा की थी?
इससे पहले बीते जनवरी में मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्लीयर कर दिया था कि बीएसपी अकेले ही लोकसभा चुनाव में जाएगी. उन्होंने कहा था, “हमारी पार्टी देश में जल्दी ही घोषित होने वाले लोकसभा के आम चुनाव गरीबों एवं उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति वर्गों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ेगी.”

इसी दौरान उन्होंने ऐलान कर दिया था कि देश की जातिवादी पूंजीवादी संकीर्ण और सांप्रदायिक सोच रखने वाली सभी विरोधी पार्टियों से अपनी दूरी बनाकर रखेगी. हमारी पार्टी किसी भी गठबंधन या पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.