Published On : Tue, Jul 19th, 2016

आगामी मनपा चुनाव में 2 दर्जन से अधिक संख्या बढ़ाने का प्रण: बसपा

Advertisement

बसपा प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

BSP Nagpur
नागपुर:
बसपा के प्रदेश के महासचिव जितेंद्र मैस्कर के अनुसार नागपूर महानगर पालिका मे बसपा के 12 नगरसेवक है। वर्ष 2017 के मनपा के चुनाव मे 12 की बजाए 30 नगरसेवक चुनकर लाने हेतु सभी बसपाई को अभी से मुस्तैद रहने का आवाहन किया। बसपा जैसे मजबूत पार्टी को यहां कि कुछ दलित संगठना कमजोर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन बसपा हमेशा से ही फुले, शाहू, आंबेडकर के विचारो पर चलने वाली पार्टी है। इसी कारण यहा का पुरा आंबेडकरी समाज बसपा के साथ है, और बसपा में मुस्लिम, ओबीसी समाज भी बसपा के साथ जुड रहा है। इसीलिए बसपा जैसे ताकतवर पार्टी को आज और भविष्य मे भी कोई फर्क पडनेवाला नही है।

हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक नारी रोड स्थित बसपा भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के महासचिव जितेंद्र मैस्कर व प्रदेश सचिव सागर डबरासे सहित मंडल कॉर्डिनेटर पृथ्वीराज शेंडे, रुपेश बागेश्वर, जिला कार्यकारणी के संजय जैस्वाल, आनंद सोमकुवर, त्रिभुवनदास तिवारी, महेश साहारे, दिलीप जैस्वाल, रोहित वालदे, हर्षवर्धन डोईफोडे भी मौजूद थे।

इस बैठक को प्रदेश महासचिव जितेंद्र मैस्कर ने सम्पूर्ण जिला व सभी विधानसभा की संघटनों की समीक्षा की। वही नागपूर महानगर पालिका के होनेवाले चुनाव के मद्देनज़र सभी विधानसभा के पदाधिकारियों को पोलिंग बूथ अभियान स्तर पर जाकर सीधे वॉर्ड के लोगो से संपर्क करके उनकी समस्याओ को समझ कर निपटाने का निर्देश दिया। बसपा प्रदेशाध्यक्ष विलास गरुड अगस्त माह में नागपुर दौरे पर आने वाले है। जब वे नागपुर आयेंगे वे सीधे बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.