नागपुर: सोनेगांव पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को 7 ग्राम 60 ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वही एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। यह घटना बुधवार 5 अक्टूबर की है. आरोपी शुभम संजय काले (22) चंद्रपुर सिविल लाईन निवासी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जब सोनेगांव पुलिस का एक दल नागपुर एअरपोर्ट के पास हेलमेट न पहनने वालो पर कार्यवाही कर रहा था तभी मनीष नगर से प्राइड होटल की तरफ आ रही तेज गति से पल्सर मोटर सायकल पर आरोपी शुभम संजय काले और उसका साथीदार जो हेलमेट नहीं पहने थे इन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जहां आरोपीओं ने भागने का प्रयास किया. इस दौरान एक आरोपी भाग गया जबकि आरोपी शुभम काले पुलिस के हाथ लग गया. इस बाइक के एक तरफ का नंबर नहीं था. सोनेगांव पुलिस ने जब आरोपी शुभम काले की तलाशी ली तो उसके पास से ब्राउन शुगर की एक पूड़ी मिली जहा. पूरी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल 77 ब्राउन शुगर की पुड़िया मिलने की जानकारी सामने आयी है जो करीब 7 ग्राम 60 मिली ब्राउन शुगर बताया जा रहा है. वहीँ इस ब्राउन शुगर को आरोपी शुभम काले चंद्रपुर लेकर जा रहा था. जबकि ब्राउन शुगर कहा से लाया गया इसकी सोनेगांव पुलिस छानबीन कर रही है.
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news




