Published On : Wed, Aug 3rd, 2016

मुंबई-गोवा हाइवे पर पुल बहा, 2 बसें सहित कई कारें बहीं, 20 लापता, 2 की मौत

Advertisement

Mumbai-goa-highway-580x395सावित्री नदी में आयी बाढ की वजह से मुंबई गोवा को जोडनेवाला पुल बह गया है. ये पुल महाड और पोलादपुर के बीच में था. कई गाड़ियों के बहने की आशंका है. दो बसों में सवार 22 लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है. वहीं एनडीआरएफ की टीम ने दो शव बरामद कर लिए हैं. एक टेबेरा के लापाता होने की भी खबर है जिसमें 6 लोग थे. हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टी नहीं की है. कुल मिलकर दो कार के बहने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, पुल का 80 प्रतिशत हिस्सा ढह गया है. सावित्री नदी में बाढ़ का पानी आने से पुल को नुकसान पहुंचा है. सावित्री नदी में ज्यादा पानी लगातार हो रही बारिश की वजह से आया था.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बाढ़ से दो बसें लापता हैं, जिनमें करीब 22 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि 22 लोग मृत हैं या लापता. सीएम ने कहा कि पीएम ने मुझसे महाड़ में हुई दुर्घटना के बारे में बात की और केंद्र से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया.

बता दें कि गायब वाहनों के लिए चेतक हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. हाइवे पर हुई पुल दुर्घटना के मौके पर एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है. जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं.

helly

Advertisement

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कहा था- पुल सेफ है

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने मई महीने में पुल का मुआयना किय़ा था और कहा था पुल सेफ है. गाड़ी गोवा से मुंबई पुराने पुल से आती थी और नई पुल से मुंबई से गोवा की ओर जाती थीं. ये पुल नेशनल हाईवे पर आता है.

इससे पहले फणनवीस ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वहां दो पुल थे. उनमें से एक को हाल ही में बनाया गया था और दूसरा अंग्रेजों के जमाने का था. अंग्रेजों के वक्त में बना पुल ही टूटा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.