नागपुर: ब्रिक्स यानी ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि इन दिनों नागपुर शहर में एक साथ एक कार्यशाला में हिस्सा लेने एकत्रित हैं। सिविल लाइन्स स्थित राजीव गांधी बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान में गत 20 जनवरी से ब्रिक्स देशों के प्रतिभागियों के लिए मार्गदर्शक कार्यशाला चल रही है।
यह कार्यशाला 24 फरवरी तक जारी रहेगी। इस कार्यशाला के जरिए स्टार्टअप, डिजाइन, कॉपीराइट, पेटेंट और फार्मासुटिकल्स जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में भारत के अलावा 13 प्रतिभागी विदेशी हैं। इनमें ब्राजील से 2, रुस से 4, भारत से 9, दक्षिण अफ्रीका से 3 और चीन से 4 प्रतिभागी हैं।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान देश में एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहाँ पेटेंट, डिजाइन, कॉपीराइट जैसे विषयों पर सावधिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें कोई भी इंजीनियर, शोधकर्ता, अधिवक्ता भाग ले सकता है।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




