नागपुर। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले की तीव्र निंदा की है। चेंबर ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान लगातार भारत पर छिपकर या खुले तौर पर बर्बर हमले करता रहा है, और तुर्की तथा अजरबैजान उसके समर्थक हैं। चेंबर ने इन दोनों देशों के समर्थन का विरोध जताया है।
चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जब तक तुर्की और अजरबैजान पाकिस्तान को समर्थन देना बंद नहीं करते, तब तक उनके साथ सभी आयात-निर्यात एवं पर्यटन संबंधों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत में सेव और काजू का बड़ा हिस्सा इन देशों से आयात होता है, लेकिन यदि इनका आयात बंद भी कर दिया जाए तो भारत वैकल्पिक देशों से यह सामान आसानी से प्राप्त कर सकता है।
चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने भी अपील की कि व्यापारी इन देशों से आयात-निर्यात बंद करें और आम नागरिक तुर्की व अजरबैजान की यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से इन देशों की व्यापारिक एवं पर्यटन अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें पाकिस्तान के समर्थन की वास्तविक कीमत समझ में आएगी।
Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT
₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg₹ 2,37,400/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
यह जानकारी चेंबर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव श्री सचिन पुनियानी द्वारा दी गई।