Published On : Mon, Sep 22nd, 2014

श्रीक्षेत्र माहुर : दसवीं के छात्र की कुएं में डूबने से मौत

Advertisement


आदिवासी छात्रावास में पानी नहीं होने के कारण गया था तैरने


छलांग लगाते ही सिर में चोट लगी और डूब गया कुएं में

students Drawn
श्रीक्षेत्र माहुर (नांदेड़)। 
श्रीक्षेत्र माहुर शहर के आदिवासी छात्रावास के कक्षा दसवीं के 16 वर्षीय छात्र बालू दिगांबर खूपसे की 21 सितंबर को सुबह 10 बजे कुएं में तैरने के
दौरान डूबने से मृत्यु हो गई. बालू माहुर तालुका के ग्राम अनमाल का निवासी था.

अवकाश और पानी नहीं होना जान पर बन आया
बालू माहुर के सरकारी आदिवासी छात्रावास में रहकर माहुर के ही श्री ज्ञानबाजी केशवे विद्यालय में दसवीं की पढ़ाई कर रहा था. रविवार को छात्रावास में पानी नहीं था. दिन भी छुट्टी का था. बस फिर क्या था. बालू अपने साथी ईश्वर गायकवाड़, विट्ठल लोखंडे और अविनाश खूपसे के साथ बस्ती के पीछे स्थित सार्वजनिक कुएं में तैरने के लिए चला गया. तीनों मित्र ग्राम अनमाल के ही रहने वाले थे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सिर में चोट लगने से डूबा कुएं में
बालू के तीनों साथियों का तैरना होने के बाद बालू ने कुएं में छलांग लगाई. लेकिन इसी छलांग में उसके सिर में चोट लग गई. इससे वह तैर नहीं पाया और 30 फुट गहरे कुएं में डूब गया. उसके तीनों साथियों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश की, मगर बालू कहीं नहीं मिल पाया. बालू के तीनों मित्रों ने इसकी जानकारी संबंधित शिक्षक़ों, बालू के रिश्तेदारों और पुलिस को भी दी.

mahur  (4)कुएं में तल से खोज कर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक डॉ. अरुण जगताप, तहसीलदार डॉ. आशीष कुमार बिरादर, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल जाधव सहित पूरा पुलिस महकमा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया. छात्रावास के कर्मचारी भी आ गए. मगर सुबह 10 बजे डूबे बालू का पता सारे प्रयासों के बावजूद दोपहर 2 बजे नहीं चला. आखिर पुलिस ने ग्राम रुई के तैराक किसन उकंडा आगीरकर को बुलाया. किसन ने कुएं के तल में पहुंचकर बालू की लाश को बाहर निकाला. पंचनामे के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया.

Advertisement

छात्रावास की अव्यवस्था बनी जान का कारण
बालू के निधन से माहुर सहित उसके गांव अनमाल में शोक व्याप्त है. बताया जाता है कि छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्था ही उसकी जान का कारण बनी है. इस छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के बहुत बुरे हाल हैं. 65 विद्यार्थी यहां रहते हैं, लेकिन उनकी दयनीय अवस्था की तरफ किसी का ध्यान नहीं है.
Students Drawn

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.