Published On : Tue, Jun 18th, 2019

बॉटनिकल गार्डन के पास युवक-युवती के पीछे चाकू लेकर दौड़ते रहे गुंडे

Advertisement

नागपुर: उपराजधानी में क्राइम इस कदर बढ़ गया है कि शहर के बॉटनिकल गार्डन के पास ऐसा ही एक नजारा देखा गया। फिल्मी स्टाइल में कुछ गुंडे चाकू लेकर युवक-युवती के पीछे दौड़े जा रहे थे । वैसे तो वायुसेनानगर से फुटाला तालाब की ओर से जाने वाले मार्ग पर बॉटनिकल गार्डन की सड़क पर हमेशा सन्नाटा छा जाता है। इसी मार्ग पर 7-8 गुंडे एक युवती और एक युवक के पीछे चाकू लेकर दौड़ रहे थे। युवक और युवती सड़क पर जान बचाकर भाग रहे थे। उनके पीछे गुंडे बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में दौड़ रहे थे। युवती बार-बार बचाओ बचाओ चिल्ला रही थी।

बताया जाता है कि इस दौरान कुछ राहगीरों को जमा होता देख गुंडों की यह टोली इस मार्ग पर महालक्ष्मी देवस्थान के पास अंधेरे में गायब हो गई। गुंडों के वहां से चले जाने का एतबार होने पर वह युवक और युवती एक्टिवा वाहन पर बैठकर चले गए। वह दोनों कौन थे।

उनके पीछे हाथों में चाकू लेकर दौड़ रहे गुंडे कौन थे। यह तो पता नहीं चल पाया, लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही थी कि युवती और युवक के पीछे दौड़ रहे उन गुंडों को रोक सके। इतना ही नहीं इस नजारे को देखकर कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि पुलिस नियंत्रण को कॉल कर सके।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बॉटनिकल गार्डन के पास अंधेरे में बैठे बदमाश, गुंडे किसी युवक-युवती को अकेला देखकर उनके साथ लूटपाट करते हैं। इसके पहले यहां पर कई वारदातें हो चुकी हैं। इस जगह का कुछ हिस्सा गिट्टीखदान और कुछ हिस्सा अंबाझरी थाना की हद में आता है। क्षेत्र के बदमाशों को यह बात पता है। वह कभी अंबाझरी और कभी गिट्टीखदान की हद में घटना को अंजाम देते रहते हैं। इस क्षेत्र में अंधेरे को दूर कर नागरिकों की जीवन की सुरक्षा किए जाने की मांग क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है। नागरिकों का आरोप यह भी है कि इस क्षेत्र में न तो अंबाझरी और न ही गिट्टीखदान थाने का गश्तीदल चक्कर नहीं लगाता है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.