Published On : Fri, Dec 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बेलतरोड़ी में मिली मानव शरीर की हड्डियां, मचा हड़कंप

नागपुर: वर्धा मार्ग के कपास अनुसंधान संस्थान के पास मानव खोपड़ी तथा हाथ की हड्डी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन पहले संस्थान से कुछ दूरी पर कुत्तों का समूह खोपड़ी को मुंह में दबाकर घूम रहा था। इसका पता चलने पर बेलतरोडी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने खोपड़ी बरामद कर ली है। उसे फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दूसरे कुत्तों के समूह के पास नर कंकाल की हड्डी होने का पता चला।

जिससे बेलतरोडी पुलिस में खलबली मच गई है। उसने इस हड्डी को भी बरामद करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एक दिन के अंतराल से खोपड़ी तथा हड्डी मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है। कुछ अंतर पर दहन घाट है।

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस को दहन घाट में दफन किए गए शव की खोपड़ी होने का संदेह है। दफन विधि के दौरान नमक का इस्तेमाल किया जाता है। फारेंसिक विशेषज्ञ से खोपड़ी तथा हड्डी पर नमक लगा होने की पुष्टि करने को कहा गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement