Published On : Thu, Apr 30th, 2020

अब बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

Advertisement

बॉलीवुड शोक में डूबा

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है. एक दिन पहले ही इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक अभी खत्‍म भी नहीं हुआ था कि एक और दिग्‍गज के निधन से पूरा देश सन्‍न रह गया है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी. बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वह कैंसर से पीड़ित थे और सांस लेने में भी समस्या हो रही थी. ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे. वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला. 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला. नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं.

ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं. ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी.

Advertisement
Advertisement
नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs #tasker #crime #latestnews

नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs...

होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh

होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh

वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud

वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill

1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus

1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus

Sehat ki baat -  Nitin Shinde Episode - 7

Sehat ki baat - Nitin Shinde Episode - 7

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges