Published On : Sun, Aug 5th, 2018

स्वीटी’ ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें देख फैन्स बोले…Too Hot!

Advertisement

नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) ने GQ मैगजीन के लिए काफी हॉट फोटोशूट करवाया है. इस मैगजीन के अगस्त इशू में नुसरत नज़र आ रही हैं. ब्लैक टू पीस से लेकर वेलवेल गोल्डन गाउन तक, पहली बार नुसरत का इतना ग्लैमरस अवतार नजर आया है. नुसरस ने फरवरी 2018 में आई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (Sonu Ke Titu Ki Sweety) में स्वीटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में नुसरत के किरदार को काफी पसंद किया गया. सिर्फ यही नहीं इससे पहले भी वो ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘आकाशवाणी’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

नुसरत भरूचा ने इस मैगजीन शूट की सभी तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर डाली. इस पूरे शूट को फैशन स्टाइलिस्ट विजेंद्रा भारद्वाज ने स्टाइल किया. इनके साथ मदद की स्टाइलिस्ट तान्या वोहरा ने. ये सेक्सी-स्मोकी मेकअप दिपा वर्मा ने किया है. वहीं, इस शूट को क्लिक मशहूर फोटोग्राफर तरूण विश्वा ने किया.

नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरूआत डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee) की फिल्म ‘लव,सेक्स और धोखा’ (Love Sex Aur Dhokha) से की. इसके बाद नुसरत ने प्यार का पंचनामा (Pyaar Ka Punchnama) की, जिसके बाद वो यूथ क बीच ‘बाबू’ नाम से पॉपुलर हुईं. इसके बाद ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की. नुसरस ने यश राज फिल्म की टेलेविजन सीरिज़ ‘सेवन’ (Seven) में भी काम किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.