पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नागपुर में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की. संजय दत्त ने उनसे ये मुलाकात शनिवार को की थी, लेकिन उसकी जानकारी आज सामने आ पाई है. हालांकि, अभी तक ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि संजय दत्त गडकरी के घर क्यों पहुंचे और उनके बीच क्या बात हुई.
संजय दत्त शनिवार को नागपुर में थे. वो वर्धा रोड स्थित नितिन गडकरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने गडकरी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया. हालांकि, इस दौरे के बारे में ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है.
नितिन गडकरी के अलावा संजय दत्त महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के घर भी पहुंचे. यहां उन्होंने उनके बेटे और बहू से भी मुलाकात की. नितिन राउत के बेटे की शादी फरवरी में ही हुई थी, लेकिन उस वक्त कोरोना संक्रमण की वजह से रिसेप्शन कैंसिल कर दिया गया था. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी राउत के इस फैसले की तारीफ की थी.
संजय दत्त नागपुर में निजी दौरे पर गए थे और शनिवार रात ही मुंबई लौट आए. कांग्रेस प्रवक्ता संजय दुबे ने इस बारे में जानकारी दी. संजय दुबे के बेटे गौरव की संजय दत्त से करीबी संबंध हैं. इससे पहले संजय दत्त सितंबर 2019 में भी नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे थे. उस वक्त विधानसभा चुनाव होने थे तो उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए गए थे. हालांकि, संजय दत्त ने उस वक्त ही साफ कर दिया था कि वो किसी राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होंगे. Live TV
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news






