Published On : Mon, Aug 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

WCL प्रबंधन के खिलाफ BMS का आंदोलन

Advertisement

– कोल डिस्पैच रोकने की तैयारी<

नागपुर– बीएमएस से सम्बद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका है।

संघ ने प्रबंधन को 55 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। इस पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक वार्ता की पहल नहीं किए जाने के कारण भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वेकोलि समन्वय समिति के सदस्यों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। शुक्रवार को कंपनी स्तर का आंदोलन वेकोलि मुख्यालय के समक्ष किया गया। इस धरना प्रदर्शन में वेकोलि के सभी क्षेत्रों से करीब 800 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल हुए।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एवं आईआर प्रभारी नारायणराव सराटकर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में वेकोलि प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर नाराजगी जताई।

कार्यक्रम को भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश के महामंत्री गजानन गटलेवार, सीएमपीएफ ट्रस्टी बोर्ड सदस्य आशीष मूर्ती, महासंघ की उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी श्रीमती वर्षा पुड़के, वैकल्पिक जेबीसीसीआई सदस्य जयंत आसोले, वेकोलि संचालन समिति सदस्य सुनील मिश्रा, वेकोलि कल्याण मंडल सदस्य कमलाकर पोटे, वेकोलि सुरक्षा समिति सदस्य दिलीप सातपुते, निर्मल राहा, वणी माजरी अध्यक्ष आरपी राहगडाले, वर्धा व्हेली अध्यक्ष नामदेव देशमुख, नागपुर उमरेड क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद, पाथाखेड़ा क्षेत्र अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बीएमएस के जिला मंत्री हर्षल ठांबले, पेंच कन्हान क्षेत्र महामंत्री कुंवर सिंह, वणी माजरी क्षेत्र महामंत्री जगन्नाथ जेनेकर, वर्धा व्हेली क्षेत्र महामंत्री जोगेंद्र यादव, नागपुर उमरेड क्षेत्र महामंत्री सुरेश पाटिल ने संबोधित किया।

Advertisement

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन वेकोलि मुख्यालय अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने किया। आंदोलन के अगले चरण के तहत क्षेत्रों में कोयले का प्रेषण रोका जाएगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान ही एचएमएस यूनियन छोड़कर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले नागपुर क्षेत्र के महेश पटवा एवं साथियों का सत्कार किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.