
सौसर… महिला आश्रम बेलगांव सौसर में स्वर्गीय वामन राव काले गुरुजी को एक सादगी पूर्ण कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
महिला आश्रम के संचालक एवं पूर्व विधायक श्री राम राव जी महाले की प्रमुख उपस्थिति में पेसनर्स समाज के अध्यक्ष श्री सोनबाजी झाड़े की अध्यक्षता में स्वर्गीय वामन राव काले गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पूर्व विधायक रामरावजी महाले द्वारा स्वर्गीय काले गुरुजी के संबंध में पुरानी यादें ताजा की।
श्रद्धांजलि के इस भावभीनी कार्यक्रम में काले परिवार के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिनमें मृतक के भ्राता श्री भाऊराव जी काले गुरुजी, उनके पुत्र दीपक काले के साथ-साथ पेसनर्स समाज के श्री नत्थू जी टेंबे, नत्थू जी गाडगे ,डॉक्टर जयंत काले, श्री जयंत फसाटे सर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
स्वर्गीय काले गुरुजी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय वामन राव गुरुजी की याद में मृत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अपने चरणों में स्थान देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं शोषित पीड़ित अनाथ महिलाओं को स्वर्गीय काले गुरुजी की याद में मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन पेसनर्स समाज के अध्यक्ष श्री सोनबाजी झाड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामरावजी महाले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




