Published On : Wed, Jan 14th, 2015

अमरावती : खानाबदोशों को कंबल बांटे

Advertisement

Blankets Distribution  (5)
अमरावती। गरीबों को न्याय देने के लिए और उनकी समस्या जाननेवाले युवा स्वाभिमान के संस्थापक अध्यक्ष वि. रवि राणा हमेशा निराधार, विधवा, गोरगरीब, वृद्ध तथा युवकों को मदद करते है. उनके विचार और निर्देशन से छात्र स्वाभिमान के अमरावती जिला अध्यक्ष अनुप अग्रवाल छात्रों की समस्या हल करने के लिए तत्पर रहते है.

हाल ही में युवा स्वाभिमान के वर्धापन दिन पर संपूर्ण जिले में अनेक सामाजिक अभियान चलाया जाता है. इस कड़-कड़ाती ठंड में गरीब रास्ते पर सोकर अपनी रात निकालते है. इस ठंड से बचाने के लिए और उनकी आर्थिक समस्या जानकर अनुप अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं समेत गरीबों को ब्लैंकेट वितरित किये.

Blankets Distribution  (4)
राजापेठ, अम्बादेवी, बालाजी मंदिर, राजकमल, बस स्टैंड, इर्विन, जयस्तंभ, रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब वृद्धों को 133 ब्लैंकेट् वितरित किये गए. अनुप अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं समेत गरीबों का आभार माना. इस दौरान विनोद गुहे, विनोद जायलवाल, तुषार पाठक, धीरज केने, अमर तरडेजा, अनिकेत देशमुख, विवेक गायकवाड़, कुशल बोबडे, राहुल निकोर, सागर नले, अनुज चुके, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Blankets Distribution  (3)
Blankets Distribution  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.