Published On : Thu, Nov 30th, 2017

कर्जमाफ़ी पर बीजेपी कर रही ब्लेमिंग गेम – अशोक चव्हाण

Advertisement

Vilas Muttemwar with Ashok Chavan
नागपुर: कर्जमाफी में देरी को लेकर कांग्रेस सरकार के समय हुए वाकये का हवाला देने वाले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रावसाहब दानवे को अशोक चव्हाण ने जवाब दिया है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने कहाँ की बीजेपी का यह ब्लेम गेम है।

गौरतलब हो की नागपुर में ही कर्जमाफी में देरी को लेकर पत्रकारों द्वारा किये गए सवाल के जवाब में दानवे ने कहाँ था की पिछली सरकार द्वारा बैंको में मिली लिस्ट के आधार पर कर्जमाफी की गयी थी जिसमे भारी त्रुटिया थी। इस बार भी जो लिस्ट बैंको द्वारा सरकार को दी गई उसमे भी गलती मिली है। गलती फिर से न हो इसलिए कर्जमाफी में देरी हो रही है।

दानवे के इस बयान के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाँ की राज्य सरकार ब्लेम गेम खेल रही है। सरकार द्वारा तारीख पर तारीख दी जा रही है। हमारी सरकार ने रातोरात कर्जमाफी का निर्णय लिया था और ईमानदारी से उसका वितरण किया गया। हमने न जीआर में इतने बदलाव किया और न ही तारीखें दी। चव्हाण ने दानवे के 30 दिसंबर तक किसानो के खातों में पैसे जमा होने के दावे पर सवाल भी खड़ा किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.