Published On : Sun, Aug 5th, 2018

कोर्ट की ‘हां’ के बिना विदेश नहीं जा सकते सलमान

Advertisement

मुंबई: जोधपुर कोर्ट के निर्देशानुसार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए माननीय न्यायालय से इजाजत लेनी होगी। काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने यह आदेश सलमान को दिया है। जाहिर तौर पर सलमान खान की आने वाली कई फिल्मों की शूटिंग इससे प्रभावित होगी।

सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगे जिस पर अभी काम चल रहा है। इसके अलावा ‘दबंग-3’ और ‘किक-2’ को लेकर भी मेकर्स तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी। 19 साल पुराने इस मामले में सलमान को जेल जाना पड़ा था, हालांकि 2 दिन में ही उनकी जमानत हो गई।

सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने 1998 में राजस्थान में शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों को मार दिया था। यह एक संरक्षित प्रजाति थी। सलमान पर केस किया गया और वह आज तक इस मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.