Published On : Tue, Apr 28th, 2015

घुग्घुस : सरकारी गोदाम में गेंहू का काला बाजार

Advertisement


महिला समेत तीन गिरफ्तार

5 लाख 96 हजार रुपयों का माल जब्त

Black marketing of wheat in from Government Godown
घुग्घुस (चंद्रपुर)। सरकारी गोदाम का गेंहू ब्लैक में बेचने पर एक महिला समेत तीन आरोपियों को चंद्रपुर के क्राइम ब्रांच स्क्वाड ने गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में मेटैडोर समेत 5 लाख 96 हजार का माल जब्त किया गया. उक्त कार्रवाई 25 अप्रैल की रात की गई. खुंटाला निवासी प्रकाश चंदूलाल नांढा (45), गणेश विठ्ठल कुलसंगे (35), सुशीला दिलीप मत्ते (45) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नांढा की यशवंत नगर पडोली में सस्ते अनाज की दुकान है. इस दुकान से वो यशवंत नगर, पडोली, कोसारा, खुटाला के कार्डधारकों को सस्ता अनाज बेचता था. इस दौरान उसने चंद्रपुर के सरकारी गोदाम से 130 क्विंटल गेंहू उठाया. इसमें से 50 क्विंटल गेंहू अपने सस्ते अनाज दुकान में भरकर रखा और बाकि 80 क्विंटल (107 कट्टे) गेंहू ब्लैक में बिक्री के लिए मेटैडोर में रखा. उसके बाद खुंटाला की सुशीला मत्ते के घर के सामने मेटैडोर खड़ा करके गेंहू के कट्टे घर में उतारे जा रहे थे.

गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेटैडोर की जांच की जिसमे गेंहू के 107 कट्टे मिले. इस कार्रवाई में पुलिस ने 96 हजार रुपयों का 80 क्विंटल गेंहू और 5 लाख रूपये का मेटैडोर जब्त किया. इस दौरान प्रकाश नांढा, चालक गणेश कुलसंगे, सुशीला मत्ते के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया.

खुटाला की आरोपी सुशीला मत्ते का चिंचाला में लघु उद्योग है तथा स्कूलों को पोषण आहार पहुचाने का काम करती है. प्रकाश नांढा से मिलकर कम दाम में अवैध तरीके से गेंहू खरीदती थी. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक टिक्कस के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक कुंटलवार, चुनकलवार, युसूफ, सुधीर जाधव, हवालदार रमेश तोकला, संदीप बुरडकर ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.