Published On : Tue, May 25th, 2021

नागपुर में एक ही दिन में म्यूकर माइकोसिस ( Black Fungus ) के 30 नए मरीज मिले

Advertisement

नागपुर। जिले में एक ही दिन में म्यूकर माइकोसिस (black fungus) के 30 नए मरीज सामने आए। इसमें 19 मरीज निजी अस्पताल में हैं। अब तक, नागपुर जिले में 55 मरीजों की म्यूकर माइकोसिस से मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले में अब तक 882 मरीजों को म्यूकर माइकोसिस हुआ है। अभी तक 55 मरीजों की मौत हुई, जिसमें से 7 मरीजों की मौत मेडिकल में होने की जानकारी है।

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, म्यूकर माइकोसिस की सबसे अधिक मौतें निजी अस्पतालों में हुई हैं। विदर्भ के स्तर पर देखा जाए तो नागपुर के 882 सहित पूर्व विदर्भ में 1 हजार 80 मरीज मिले हैं। इसमें से 59 मरीजों की मौत हुई। इसमें गोंदिया जिले में 3, चंद्रपुर जिले में 1 की मौत हुई है। सबसे अधिक मौतें नागपुर में हुई हैं। मेडिकल में 105 और मेयो में 34 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.