Published On : Fri, Oct 22nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

निधि के अभाव में PWD के ठेकेदारों की काली दीवाली

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र की अघाडी तिकड़ी सरकार के पास निधि के अभाव में लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदारों की दीवाली काली होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।नतीजतन PWD के सब इंजीनियरों से लेकर मुख्य अभियंता तक इस गंभीर समस्याओं को लेकर हैरान और परेशान दिखाई दे रहे है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार तथा आल इंडिया सोसल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष श्री टेकचद सनोडिया ने इस गंभीर समस्याओं को लेकर चिंता जताते हुए तिकड़ी सरकार के प्रति नाराजगी दर्शायी है।उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी और अभियंता चाहते हैं कि इस विभाग के सभी ठेकेदारों का बकाया विल का भुगतान समय पर होना चाहिए।हालांकि सभी ठेकेदारों ने अपने श्रमिकों को कर्ज लेकर उनको पगार भुगतान करना पडा है।ताकि उनके श्रमिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नतीजतन सभी ठेकेदारों को कर्जबाजारी से गुजरना पड़ रहा है। कर्जबाजारी से तंगहाल बकाया भुगतान की आस लगाये बैठे हैं।उधर सभी ठेकेदारों को बैंकों, सोसायटियों तथा साहूकारों को कर्जा की किस्त भुगतान करने की चिंता सताये जा रही है।अनेक साहूकारों के एजेंट ठेकेदारों के निवास पंहुचकर भुगतान के लिए दबाव बनाये हुए हैं।नतीजतन लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदारों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परंतु महाराष्ट्र की अघाडी तिकड़ी सरकार मे बैठे कबीना तथा राज्य मंत्रीगण इस समस्या को लेकर टस्स से मस्स नही है। तिकड़ी सरकार के पदाधिकारियों तथा मंत्रियों को ठेकेदारों से कमीशन रुपी मलाई समेटने की चिंताएं सताए जा रही है।इसके लिए जमकर सौदेबाजी शुरु है। नतीजतन तिकड़ी सरकार की देश भर मे थू-थू हो रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.