Published On : Wed, Oct 29th, 2014

कोराडी : दलीत हत्याकांड – नागपुर एस.डी.ओ को भाजयुमो ने सौंपा निवेदन

Advertisement

Pawan awale
कोराडी (नागपुर)।
अहमदनगर जिले के जवलखेड़े गांव के एक ही परिवार के तीन दलितों की निर्दयता से हत्या की गई. इसके निषेधार्थ भाजयुमो नागपुर जिले के उपाध्यक्ष पवन आवले के नेतृत्व में आज दोपहर शिष्टमंडल ने निवेदन प्रस्तुत किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलितों पर अहमदनगर जिले में बहुत अत्याचार हुए है. हत्यारों को तत्काल पकड़ कर सजा दी जाए, दलीत परिवार को गृहविभाग की ओर से पुलिस सरंक्षण दे, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे, एट्राशिटी अंतर्गत मामला दर्ज करके सभी हत्यारों को फांसी पर लटकाए, स्पेशल फास्ट कोर्ट में प्रकरण दर्ज हो ऐसी मांग निवेदन द्वारा की गई.

इस दौरान शिष्टमंडल में म.भा.पत्रकार महासंघ महाराष्ट्र उपाध्यक्ष आजम शेख, सामाजीक कार्यकर्ता सुरेश सलाम, शुभम फुलझेले, विक्की गाडेकर, जमीरउद्दीन शेख, अनिल गजभिये, रुपेश पाटिल, सुधीर मानवटकर, प्रमोद भलावी आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.