Published On : Thu, Mar 2nd, 2017

उ.प्र. भाजपा की चुनाव आयोग से गुहार, ‘बुर्के में महिलाओं की जांच के लिए तैनात हों महिला पुलिस कर्मी’

Advertisement
Muslim Women voter

Representational Pic


नागपुर: 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महज दो चरण शेष है और भारतीय जनता पार्टी हर दिन कोई न कोई ऐसा शिगूफा कर रही है, जिससे मतों का ध्रुवीकरण वह अपने पक्ष में कर सके। ताजा मामला मुस्लिम महिलाओं के बुर्के को लेकर है। सीधे तौर पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्के में मतदान में आने पर ऐतराज करने की बजाय भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष गुहार लगायी है कि जो महिला बुर्के में मतदान के लिए आती हैं, उनकी विश्वसनीयता (पहचान पत्र, मतदाता आई डी आदि) जांच के लिए महिला पुलिस की तैनाती की जाए।

ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश में सात चरण में चुनाव हो रहे हैं और अब सिर्फ छठवें और सातवें चरण का मतदान ही शेष है। भाजपा के इस ताजा पैंतरे पर जानकारों का कहना है कि गैर मुस्लिम वोटों के अपनी तरफ ध्रुवीकरण के लिए भाजपा इस तरह के वैमनश्यतापूर्ण हरकतें कर रही है।

चुनाव आयोग से यह मांग भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से की गयी है और अपनी इस मांग से संबंधी विज्ञप्ति भी तमाम अख़बारों और टेलीविजन चैनलों को जारी की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.