मुंबई: महाराष्ट्र में ओसमानाबाद-बीड़-लातुर स्थानीय निकाय सीट से महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश दास को जीत मिली है। परिणामों की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी ने बताया कि विजयी बीजेपी उम्मीदवार सुरेश दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और एनसीपी समर्थित प्रत्याशी अशोक जगदाले को 74 वोट से हराया है। इस चुनाव में कुल 1003 लोगों ने वोट किया था। जिसमें सुरेश दास को 526 वोट और अशोक जगदाले को 452 वोट मिले हैं। इसके अलावा 25 वोटों को अवैध घोषित किया गया है।
कुल 25 वोटों को अवैध घोषित किया गया और एक व्यक्ति ने नोटा का चयन किया। इस सीट के लिए 21 मई को चुनाव हुआ था। इस चुनाव के बाद 24 मई को मतदान की तारीख भी नियत की गई थी लेकिन बीड़ जिले में स्थानीय निकाय के कुछ सदस्यों को अदालत के आदेश पर निलंबित किए जाने के कारण यहां वोटों की गिनती नहीं हो सकी थी।
शिवसेना और BJP को मिली थी 2-2 सीट पर जीत
21 मई को ओसमानाबाद-बीड़-लातुर स्थानीय निकाय सीट के अलावा पांच अन्य विधान परिषद सीटों पर भी चुनाव कराए गए थे। इन सीटों पर चुनाव के बाद 24 को इनका परिणाम घोषित कर दिया गया था।
इन चुनाव परिणामों में शिवसेना को 2, भारतीय जनता पार्टी को 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक सीट पर विजय मिली थी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले लोकसभा उपचुनाव में भी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





