Published On : Mon, Jan 9th, 2017

भाजपा को रामटेक, कलमेश्वर, उमरेड, खापा, सावनेर, कांग्रेस को कामठी और मोहपा, काटोल में विदर्भ माझा, नरखेड़ में विकास आघाडी

Advertisement

ncp

नागपुर: नागपुर जिले की नौ नगर परिषदों में से पाँच पर भारतीय जनता पार्टी के नगराध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस को दो नगराध्यक्ष पद मिल पाए हैं, जबकि दो नगर परिषदों पर स्थानीय संगठनों के नगराध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नागपुर जिले की रामटेक नगर परिषद में पहली ही दफा भाजपा को सत्ता की कमान हासिल हुई है।

रामटेक में नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के दिलीप देशमुख विजयी हुए तथा 17 में से 13 जगहों पर भाजपा के नगरसेवक निर्वाचित हुए। अभी तक यहाँ सत्ता संभाल रही शिवसेना के महज दो नगरसेवक ही चुनाव जीत पाए। कांग्रेस को भी दो जगह पर कामयाबी हासिल हुई।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

खापा नगर परिषद में भाजपा को एकतरफा जीत हासिल हुई है। 17 में से 15 सीट पर उसके नगरसेवक निर्वाचित हुए। कांग्रेस को बस एक नगरसेवक ही मिल पाया। यहाँ भाजपा की प्रियंका मोहिते नगराध्यक्ष चुनी गईं। यहाँ एक निर्दलीय नगर सेवक भी चुना गया।

सावनेर में भी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। विधायक सुनील केदार को यहाँ मुँह की खानी पड़ी, क्योंकि तमाम जोर लगाने के बावजूद वह कांग्रेस को चार ही सीट दिला पाए। भाजपा को यहाँ 20 में से 12 सीट पर जीत हासिल हुई।

Advertisement

मोहपा में जरुर कांग्रेस को जीत हासिल हुई और 17 में से उसके 10 नगरसेवक निर्वाचित हुए। कांग्रेस की शोभा काउटकर यहाँ नगराध्यक्ष चुनी गईं।
कलमेश्वर में 17 में से 10 सीट पर कांग्रेस के नगरसेवक जरुर निर्वाचित हुए, लेकिन अध्यक्ष पद पर भाजपा की स्मृति इखार चुनाव जीतकर काबिज हुईं। यहाँ भी भाजपा को सत्ता हासिल हुई।

कामठी में फिर से कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। नगराध्यक्ष पद पर शाहजहाँ शफात के चुनाव जीतने के साथ ही जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को यहाँ तगड़ा झटका लगा है।

नरखेड़ में हालाँकि 17 में से 8 नगरसेवक पद पर जीत हासिल कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी जरुर बन गई है, लेकिन नगराध्यक्ष पद पर नगर विकास आघाड़ी के अभिजीत गु[गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। उनके आघाड़ी को 6 सीट पर जीत हासिल हुई है।

काटोल नगर परिषद में सत्ता विदर्भ माझा को मिली।विदर्भ माझा की वैशाली ठाकुर अध्यक्ष चुनी गईं उनके 15 नगरसेवक निर्वाचित हुए। शेतकरी कामगार पक्ष के 4 नगरसेवक चुने गए।

उमरेड नगर परिषद पर भी कमल खिला है। यहाँ नगराध्यक्ष का चुनाव जीतने के साथ ही भाजपा ने 25 में से 15 नगरसेवक पद हासिल किए हैं। कांग्रेस को यहाँ महज 6 सीट पर संतोष करना पड़ा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges