Published On : Sat, Jun 2nd, 2018

हम मर्द है एकजुट विपक्ष से चुनाव लढेंगे,19 में बीजेपी ही बनाएगी सरकार – गड़करी

Advertisement

नागपुर: केंद्र सरकार के चार वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शनिवार को अपने गृह नगर नागपुर में प्रेस परिषद ली। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के चार वर्षो पर प्रकाश डाला इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र और नागपुर में हुए विकास कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए गड़करी ने निम्नलिखित बांते कही।

– इन दिनों देश भर के किसान अपने उत्पादन का उचित मूल्य हासिल करने के लिए आंदोलन पर है। गुरुवार से शुरू आंदोलन आगामी 10 दिनों तक चलने वाला है आंदोलन के तहत किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है। गड़करी के मुताबिक किसानों की माँगे जायज है फसलों को उचित मूल्य मिले यह प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। कुछ हद तक सफलता भी मिली है लेकिन यह समस्या आज खड़ी नहीं हुई है। मौजूदा वक्त में इसका प्रमुख कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था और सरप्लस सप्लाई है। कई वस्तुओ के दाम अंतरास्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होते है। सरकार किसानों के साथ है समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

– महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य है उसी तरह यहाँ के किसान भी प्रगतिशील है। किसानों के उत्पादन का उचित भाव दिलाने और उन्हें समृद्ध करने के लिए कई कारगर प्रयास किये है। उनके मंत्रालय ने ड्रायपोर्ट बनाने का काम शुरू किया है जिसका फायदा किसानों को होगा। जलयुक्त शिवर की वजह से सिंचन के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है।

– गड़करी ने बताया की उनका लक्ष्य था की वो अपने मंत्रालय के तहत 10 लाख करोड़ का काम और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य सुनिश्चित किया था जिसमे काफ़ी काम हो चुका है।

Advertisement

– उपचुनाव में आये परिणाम की वजह से जनता के बीच में वर्त्तमान सरकार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाना ठीक नहीं है। सामने ए परिणामों के कई फेक्टर है जिसमे विपक्ष की एकता भी एक है। हमारा एजेंडा विकास का है इसे मुद्दे पर बीजेपी 2019 का चुनाव लड़ेगी और प्रधानमंत्री मोदी ही बनेगे। बीजेपी को लेकर विपक्ष जनता के बीच कुप्रचार कुप्रचार किया जा रहा है। दलितों,मुसलमानों और आदिवासियों को भड़काया जा रहा है। जातिवाद और साम्प्रदायिकता की राजनीति हो रही है। हम जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। दलितों को कहाँ जाता है संविधान ख़त्म किया जायेगा लेकिन कांग्रेस ने 71 बार खुद संविधान में बदलाव कर आपातकाल लगाया था। जनता हमारा यकीन करेगी। उन्होंने माना की पेट्रोल-डीजल के बढे दाम ने भी चुनाव परिणामों को प्रभावित किया।

-विपक्ष जब वीक होता है तो एक होता है आज एक है इसका मतलब हमारी पार्टी मजबूत हो रही है। जो लोग एक दूसरे का चेहरा पसंद नहीं करते थे वो आज साथ में हाँथ हिलाते हुए फ़ोटो खिंचा रहे है। लेकिन जब सीटों का बटवारा विपक्ष का नेता चुनने की बात आएगी सब फिर से बिखर जायेगे। 2019 में हमारी ही सरकार बनेगी। कांग्रेस अब क्षेत्रीय दल बनने की कगार पर पहुँच चुकी है। क्रिकेट और राजनीति एक जैसी है जहाँ कोई स्थाई नहीं होता न दोस्त न दुश्मन। हम मर्द है अकेले सबसे लड़ेंगे।

-विपक्ष को पेट्रोल-डीजल के बढे दाम दिखाई देते है जबकि कई चीजे सस्ती हुई है महँगाई दर में कमी आयी है।

– पवार से मुलाकात चीनी के और पालकी मार्ग के प्रश्न पर हुई थी बेवजह उसे राजनीतिक रंग दे दिया गया।

– जनप्रतिनिधि को सिर्फ सड़क,पानी,बिजली,ट्रांसफर यही काम नहीं करने उसे अपने इलाके के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयास करना चाहिए। नागपुर में हम यही प्रयोग कर रहे है। खासदार और खेल महोत्सव के तहत हमने यह प्रयास किया की शहर की छवि को सुधारा जाये। भविष्य में शहर के सभी मैदानों का स्वरुप बदला जायेगा। कई लोगो को मेडिकल फैसिलिटी विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराकर देने का प्रयास किया गया।
– शहर को दुर्घटना फ्री बनाया जाये इसका प्रयास किया जा रहा है। मैंने एनएमसी,एनआइटी के साथ अन्य एजेंसियों को कहाँ है की वो अपनी सड़को का अधिक दुर्घटना होने वाली जगहों के बारे में जानकारी इक्कठा करे। उसके बाद खास उपाए योजनाए की जाये जिससे की शहर को दुर्घटना से मुक्त किया जा सके।

-नागपुर में 6500 सस्ते मकान बनाने का काम शुरू है भविष्य में 10 हजार सस्ते घर बनाये जायेगे।

-वर्धा नागपुर भंडारा में 2 रूपए सस्ता मिलेगा डीजल,ये फ़ायदा किसानों को होगा। सब्सिडी स्कीम के तहत ये फ़ायदा दिया जा रहा है आगे इसे पांच रूपए तक लेकर जाने की योजना है।

-गड़करी ने बताया की अजनी में बनने वाले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का डीपीआर बन चुका है कुछ महीनों बाद इसका काम भी शुरू हो जायेगा। इस काम के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता विभागीय आयुक्त अनूप कुमार कर रहे है। उनके मंत्रालय ने खुद इस काम के लिए 800 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। एक अमेरिकन कंसल्टेंट ने इसका डिजाईन तैयार किया है जिस पर सम्बंधित विभागों में मशविरा किया जा रहा है। अनूप कुमार ने बताया की इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल स्टेशन का डीपीआर नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा बनाया गया है 75 एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में रेल विभाग की भी जमीन है। डिजाईन को लेकर रेल विभाग की कुछ अप्पत्ति है जिस पर उनके सुझाव लेकर बदलाव किया जा रहा है। सभी विभागों के संतुष्ट हो जाने के बाद डीपीआर को मंजूरी के लिए एनएमसी को भेजा जायेगा। और आने वाले डेढ़ महीने में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

– गड़करी ने दावा किया की अकेले नागपुर में 56 हजार करोड़ के काम हो रहे है जबकि राज्य में 5 लाख करोड़ का काम उनका मंत्रालय कर रहा है।

– मिहान में 11198 लोगों को प्रत्यक्ष जबकि 64952 लोगो को अप्रत्यक्ष रूप से,मेट्रो में 813 सीधे जबकि 10300 अप्रत्यक्ष और एमआयडीसी मिहान में 1415 युवकों को रोज़गार उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए गड़करी ने बताया एक वर्ष बाद मिहान में 36519 जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर 3 लाख 42 हजार 142 रोजगारों की निर्मिति होगी।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #latestnews #criminal

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

अहिल्यादेवी स्मारक में देरी पर आक्रोश #maharashtranews #latestnews #newsupdate #ahilyadeviholkar

अहिल्यादेवी स्मारक में देरी पर आक्रोश #maharashtranews #latestnews #newsupdate #ahilyadeviholkar

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges