Published On : Thu, Nov 23rd, 2017

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्यापारियों और ग्राहकों तक पहुंचाएगी भाजपा व्यापारी आघाडी

Advertisement


नागपुर: पिछले तीन वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देश की आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा व्यापारी आघाड़ी दक्षिण-पश्चिम की ओर से अभियान चलाकर यह काम किया जाएगा. आघाड़ी ने कौन कौन सी योजनाओं पर काम किया है इसकी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक मुहीम शुरू की है. इसके तहत भाजपा व्यापारी आघाडी दक्षिण – पश्चिम मंडल नागपुर के सदस्यों द्धारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जा जाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सरकार के सफल 3 वर्ष के उपलक्ष में दक्षिण पश्चिम मंडल में किए गए विकास कामों की जानकारी पत्र के माध्यम से व्यापारियों और दुकानदारों को दी गई.


इस मुहीम में भाजपा व्यापारी आघाड़ी शहर अध्यक्ष संजय वाधवानी, महामंत्री रवि अग्रवाल, कोष्याध्यक्ष विनोद जेठाणी, दक्षिण पश्चिम के अध्यक्ष अमीत खोत के नेतृत्व में प्रताप नगर, खामला परिसर के प्रतीष्ठानों के व्यापारियों और ग्राहकों को योजनाओ की जानकारी दी गई. इस दौरान दक्षिण पश्चिम व्यापारी आघाडी के महामंत्री श्रावण फरकाडे, धीरेन्द्र शुक्ला, सुनील सारडा, कोषाध्यक्ष सतीश चावजी, संपर्क प्रमुख जयंत आदमने, उपाध्यक्ष डॉ. अपर्णा येगावकर, अपर्णा भंडारकर, अरविंद बांबल, अरुण अवस्थी, मोहन चावला, संजय वर्मा, श्रीजी सराफ, धीरज कदम, अश्विन मेश्राम, हर्षल राउत, शैलेश पाटील, अजय हेमणानी आदि पदाधिकारी मौजुद थे .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.