Published On : Sat, Aug 6th, 2016

भाजपा दिलाएगी धनगर समाज को उसका हक़ – डॉ विकास महात्मे

Advertisement

Vikas Mahatme

धनगर समाज के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले नागपुर के डॉ विकास महात्मे अब राज्यसभा के सदस्य है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमे विजय हासिल कर वह फिलहाल संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे है। बतौर सांसद यह उनका पहला अधिवेशन है। डॉ महात्मे के मुताबिक वो संसद में धनगर समाज के आरक्षण का मुद्दा उठाएंगे और न्याय के लिए भटक रहे समाज को न्याय दिलाएंगे। बतौर सांसद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर धनगर समाज की माँग से उन्हें अवगत कराया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें इस माँग पर संजीदगी दिखाकर हल निकालने का भरोषा दिलाया है। धनगर समाज को न्याय दिलाने के वादे पर हो रही देरी की वजह से भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया हो। पर डॉ महात्मे के मुताबिक धनगर समाज को आरक्षण दिलाने के लिए यह सरकार संजीदा है। संवैधानिक अड़चन की वजह से यह मसला विवादों में उलझा है।

धनगर समाज की आर्थिक और सामाजिक अध्ययन के लिए राज्य सरकार ने टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस को जिम्मेदारी सौपी। है संस्था की टीम राज्य में धनगर समाज बहुल वाले करीब 350 गाँव में जाकर अध्ययन कर रही है। संस्था 4 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। जिसके आधार पर धनगर समाज को आरक्षण दिए जाने की सिफारिश राज्य सरकार केंद्र से करेगी। महात्मे ने भाजपा सरकार द्वारा धनगर समाज आरक्षण दिए जाने कही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.