Published On : Fri, Sep 16th, 2016

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएंगी सेवा दिन, श्रम दान कर तालाबों को किया जायेगा साफ़

Advertisement

modi
नागपुर:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा देश भर में सेवा दिवस मानाने वाली है। शनिवार यानि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में सेवा दिवस मनाया जायेगा। इस दिन देश में भाजपा के कार्यकर्ता श्रम दान करेगें। नागपुर में भी बड़े पैमाने पर सेवा दिन मानना तय किया गया है। शहर के अध्यक्ष सुधाकर देशमुख ने बाकायदा एक प्लान तैयार कर कार्यर्ताओं के लिए श्रम दान की रुपरेखा बनाई है। जिसके तहत स्वछ भारत अभियान को भाजपा कार्यकर्ता योगदान देते हुए शहर की साफ सफाई करेगे।

गणेश विसर्जन के कारण तालाबो और उसके आसपास फैली गंदगी सेवा दिवस के अवसर पर साफ की जाएगी। मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता एक साथ जमा होंगे और सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक तलाबो की गंदगी को साफ करने का काम किया जायेगा। सेवा दिवस की रूपरेखा तैयार करने के लिए धंतोली स्थित पार्टी के विभागीय कार्यालय में बाकायदा शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक में शहर कार्यकारणी के साथ नेता और विधायक उपस्थित थे। इस सभी नेताओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है। पार्टी का लक्ष्य है फुटाला, अंबाझरी, गांधीसागर, बिनाकी, सोनेगांव तालाब को पूरी तरह साफ किया जाये। सत्ता में आने के बाद भाजपा में वरिष्ठ नेता की जन्मदिवस के अवसर पर खास दिवस मनाने का नया सिलसिला शुरू किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के दिन भाजपा सुशासन दिन भी मना चुकी है।

Advertisement
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime #blackmailing

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs #newsupdate

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above