Published On : Mon, Oct 29th, 2018

बीजेपी चाहती है सेना के साथ लड़े चुनाव – रावसाहेब दानवे

Advertisement

मंदिर के लिए चाहिए संसद में दो तिहाई बहुमत

नागपुर: राज्य में सत्ताधारी बीजेपी-सेना के बीच शुरू जुबानी संघर्ष के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रावसाहब दानवे ने आशा व्यक्त कि है की दोनों दल आगामी चुनाव में साथ साथ लड़ेंगे। नागपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बोला की बीजेपी का मानस है दोनों दल साथ चुनाव लड़े। बालासाहेब ठाकरे और प्रमोद महाजन के फॉर्मूले पर गठबंधन होगा। चुनाव में ज़्यादा सीटे जीतने वाला दल बड़े भाई की भूमिका में होगा। बीजेपी मजबूत है मजबूर नहीं पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान हमने अपनी तरफ से गठबंधन नहीं तोडा था। हमारा और जनता का यही मानना है की बीजेपी सेना साथ रहे।

दानवे इन दिनों राज्य के दौरे पर और संसदीय क्षेत्रवार पार्टी के विस्तार का आकलन कर रहे है। सोमवार को ही उन्होंने रामटेक लोकसभा सीट का जायजा लिया। रामटेक सीट गठबंधन में सेना के पास है। क्या बीजेपी सेना की सीटों पर खुद को मजबूत बना रही है इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहाँ बीजेपी जहाँ चुनाव लड़ती है और जहाँ नहीं लड़ती ऐसी सीटों पर पार्टी मजबूत रहे यही भूमिका है।

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोलते हुए दानवे ने कहाँ कि विस्तार होना तय है लेकिन समय तय नहीं है। उन्होंने बताया की बीजेपी आगामी चुनाव में अभी से जुट गई है इसके तहत उन्होंने और संगठन मंत्री विजय पुराणिक ने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है। 48 लोकसभा सीटों में ये दौरा होगा। सोमवार को उन्होंने रामटेक और अमरावती सीट का जायजा लिया। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने बूथ विस्तारक नियुक्त किये है। राज्य में लगभग 92 हजार बूथ है जिसमे से 87 हजार पर बूथ विस्तारकों की नियुक्ति की जा रही है। बूथ पर शुरू कार्यो का वॉर रूम से निगरानी की जा रही है।

Advertisement

मंदिर के लिए चाहिए संसद में दो तिहाई बहुमत
बीते दिनों संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने कानून लाकर राम मंदिर निर्माण की माँग की थी। इस पर दानवे का कहना है कि राम मंदिर का मुद्दा संवैधानिक है उस पर कानून लाने के लिए संसद में सरकार को दो तिहाई बहुमत चाहिए।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ नहीं
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधासनभा चुनाव नहीं होंगे। यानि राज्य की मौजूदा सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे की दोनों चुनाव राज्य में साथ होंगे इस संभावना को दानवे ने ख़ारिज किया। पार्टी द्वारा कराये गए आतंरिक सर्वे में बीजेपी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर पार्टी अध्यक्ष ने कहाँ कि आगे और भी सर्वे आयेगे। लेकिन वो अभी कह सकते है कि जो सर्वे आया है उसमे बीजेपी के सभी विधायक पहली परीक्षा में पास है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.